Favourite Content In Web Pocket

Favourite Content In Web Pocket
Favourite Content In Web Pocket
इंटरनेट पर ब्राउजिंग करते समय अक्सर ऐसा काम का कंटेंट नजर आता है, जिसे हम फ्यूचर में रीडिंग या रेफरेंस के लिए सेव करना चाहते हैं। हम उस वेबपेज को बुकमार्क कर सकते हैं और उसके बाद जरूरत पड़ने पर बुकमार्क की लिस्ट से उसे ओपन कर सकते हैं। लेकिन यदि उस कंटेंट की हमें किसी और मशीन या लोकेशन पर जरूरत पड़े, तो उस वक्त वह कंटेंट अवेलेबल नहीं हो पाता। वजह यह है कि, बुकमार्क का सामान्य फीचर एक ही मशीन तक सीमित है और उसे दूसरी मशीन पर साधारण तरीके से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इसी परेशानी को देखते हुए कुछ वेबसाइट्स ने ऐसी ऑनलाइन सेवाएं भी पेश की हैं, जिससे आप अपना पसंदीदा कंटेंट ऑनलाइन एक क्लिक पर उसी तरह सेव रख सकते हैं, जैसे आप बुकमार्क करते हैं।
पसंदीदा बुकमार्क्स को किसी मशीन पर कैसे एक्सेस करें:

इसके लिए सबसे पहले आप नीचे दिए गए वेबपेज को ओपन करें- https://getpocket.com/  यहां आप जीमेल या किसी अन्य मेल आर्इडी की मदद से लॉगइन कर सकते हैं। इसके बाद आप जिस भी ब्राउजर में इंटरनेट एक्सेस कर रहे हैं, उसके लिए आपको एक क्लिक पर पॉकेट बटन मिल जाएगा। इसके बाद आप अपने पसंदीदा कंटेंट को उसी तरह से पाकेट कर सकते हैं, जैसे आप बुकमार्क करते हैं। यह कंटेंट आपको ग्लोबल कंटेंट के रूप में किसी भी लोकेशन पर और किसी भी मशीन पर तैयार मिलेगा।
Share on Whatsapp